G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश कौशाम्बी जिले में पवित्र रमजान माह के अंतिम शुक्रवार जुमा-तुल-विदा को लेकर उत्तर प्रदेश में अवकाश की मांग ने जोर पकड़ लिया है। समाजवादी पार्टी के सदस्य विधान परिषद मानसिंह यादव ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर प्रदेश के सभी विद्यालयों के साथ-साथ सरकारी कार्यालयों में भी अवकाश घोषित किए जाने की मांग की है। इस मुद्दे को लेकर राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।एमएलसी मानसिंह यादव ने अपने पत्र में कहा है कि रमजान का अंतिम शुक्रवार मुस्लिम समुदाय के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण धार्मिक अवसर होता है। जुमा-तुल-विदा के दिन प्रदेशभर की मस्जिदों में बड़ी संख्या में लोग एकत्र होकर विशेष नमाज अदा करते हैं और पूरे श्रद्धा भाव से इबादत करते हैं।उन्होंने कहा कि विद्यालयों और सरकारी दफ्तरों के खुले रहने के कारण छात्र, शिक्षक एवं कर्मचारी इस महत्वपूर्ण अवसर पर अपने धार्मिक कर्तव्यों का पूर्ण रूप से निर्वहन नहीं कर पाते हैं। कई बार लोगों को अवकाश लेने में कठिनाई होती है, जिससे उनकी धार्मिक भावनाएं प्रभावित होती हैं।मानसिंह यादव ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि इस महत्वपूर्ण अवसर को देखते हुए प्रदेश के सभी विद्यालयों और सरकारी कार्यालयों में अवकाश घोषित किया जाए, ताकि सभी लोग बिना किसी बाधा के नमाज अदा कर सकें। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसा निर्णय सामाजिक समरसता और सभी धर्मों के सम्मान को मजबूत करेगा।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share