उत्तर प्रदेश कौशाम्बी जिले के ब्लॉक संसाधन केंद्र सरसवां में गुरुवार को आउट ऑफ स्कूल बच्चों के विशेष प्रशिक्षण के लिए ब्लॉक स्तर पर नोडल अध्यापकों व विशेष प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कमलेन्द्र कुमार कुशवाहा के निर्देशन व खंड शिक्षा अधिकारी सरसवां राजीव प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी ने दीप प्रज्वलन व सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। प्रशिक्षण सत्र में संदर्भ दाता राजेश कुमार सिंह ने शिक्षा का अधिकार कानून की प्रमुख जानकारियों के साथ हिंदी शिक्षण, अक्षर ज्ञान व मात्राओं के प्रभावी शिक्षण पर विस्तार से चर्चा की। वहीं, संदर्भ दाता आशुतोष शुक्ला ने आउट ऑफ स्कूल बच्चों के चिन्हांकन व नामांकन की प्रक्रिया, शारदा पोर्टल पर उपस्थिति दर्ज करने और मूल्यांकन संबंधी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रतिभागियों को जानकारी दी। प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों ने विषयों को गंभीरता से सुना और अपने-अपने विद्यालयों में इसे प्रभावी रूप से लागू करने का संकल्प लिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

