उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में साइबर ठगी में गये 55,000/- रू0 की धनराशि पुनः पीड़ित के बैंक खाते में वापस कराई गई। साइबर अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियन्त्रण हेतु पुलिस अधीक्षक के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी अपराध के निकट पर्यवेक्षण में एनसीआरपी पोर्टल एवं पीड़ितों द्वारा दिये गये शिकायती प्रार्थना पत्र की जाँच के उपरांत साइबर सेल थाना बिन्दकी व जन० साइबर सेल जनपद टीम द्वारा सार्थक प्रयास करते हुये न्यायालय के आदेश-निर्देश और सम्बन्धित बैंक से समन्वय स्थापित करते हुये आनलाइन ठगी के शिकार पीड़ित के 55,000/- रूपये की धनराशि उनके बैंक खाते में वापस कराया गया। शिकायतकर्ता बिन्दकी कोतवाली क्षेत्र निवासी विजय शंकर अग्निहोत्री के पुत्र अभिषेक अग्निहोत्री द्वारा जनपदीय उच्चाधिकारियों व साइबर सेल का आभार व्यक्त किया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!