G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के कुम्हारन का डेरा गांव में घर में पले हुए कुत्ते ने मासूम बच्ची पर हमला कर उसको गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत परिजन उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के कुम्हारन का डेरा गांव निवासी राम औतार की 4 वर्षीय पुत्री नैंसी देवी घर में खेल रही थी। तभी घर मे जंजीर में बंधा हुआ कुत्ता छूट गया और उसने मासूम बच्ची पर हमला कर उसको गम्भीर रूप से घायल कर दिया।

घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत परिजन बच्ची को इलाज के लिए गोपालगंज सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने बच्ची की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। परिजन काफी समय तक सरकारी एम्बुलेन्स का इंतेजार करते रहे जब सरकारी एंबुलेंस की सुविधा नहीं मिली तो परिजन उसको प्राइवेट वाहन से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। मासूम को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे उसके पिता ने घटना के बारे में बताया कुत्ता घर मे पला हुआ था और जंजीर में बंधा हुआ था। जंजीर टूट गई और उसने बच्ची पर हमला कर घायल कर दिया जबकि हादशे के बाद कुत्ते को मार डाला गया है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share