उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवां थाना क्षेत्र के चक्की गाँव में शुक्रवार की दोपहर पिता की डांट से क्षुब्ध 26 वर्षीय युवक ने डाई पीकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार चक्की गांव निवासी चन्द्र पाल का पुत्र संजय को आज सुबह उसके पिता ने खेत में काम करने के लिए कहा। जिस पर उसने मना कर दिया। इसी बात को लेकर पिता ने उसे डांट डपट दिया। जिससे गुस्साए संजय ने डाई पी लिया। कुछ समय बाद जब उसकी हालत बिगडने लगी तो परिजनों ने उसे तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहाँ डॉक्टर ने भर्ती कर उसके इलाज में जुट गए।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share