उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की।कल्यानपुर थानां पुलिस द्वारा नाबालिग अपहृता को सकुशल बरामद करते हुए अभियोग से संबंधित वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में वांछित/वारण्टियों की गिरफ्तारी व अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में कल्यानपुर थानां पुलिस द्वारा मु0अ0सं0- 21/2026 धारा 87,137(2) बीएनएस थाना कल्यानपुर जनपद फतेहपुर से सम्बन्धित नाबालिग अपहृता को सकुशल बरामद किया गया तथा नामजद/वांछित आरोपी 22 वर्षीय रामलखन पुत्र रामगोपाल निवासी ग्राम गोविन्दपुर थाना कल्यानपुर को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया।

इसी तरह ललौली पुलिस द्वारा नाबालिग अपहृता को सकुशल बरामद करते हुए अभियोग से संबंधित वांछित आरोपी को गिरफ्तार गिरफ्तार किया गया। ललौली थानां पुलिस द्वारा मु0अ0सं0- 61/2026 धारा 87,137(2) बीएनएस थाना ललौली जनपद फतेहपुर से सम्बन्धित नाबालिग अपहृता को सकुशल बरामद किया गया तथा नामजद/वांछित 20 वर्षीय आरोपी जय कुमार उर्फ मच्छर पुत्र राजू उर्फ विमल निवासी गांव देवीगंज ईसाईन टोला थाना राधानगर को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!