उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर टूल प्लाजा के समीप तेज रफ्तार बाइक सवार ने साइकिल सवार महंत को टक्कर मार दिया। जिससे साइकिल सवार महंत रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में उनको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बड़ौरी गांव निवासी श्रीपाल का 55 वर्षीय पुत्र गोपाल यादव जो थाना क्षेत्र के गोपालगंज आश्रम में महंत है।

वह साइकिल पर सवार होकर आश्रम से घर किसी काम से जा रहे थे। तभी थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर टूल प्लाजा के समीप बाइक सवार ने उनकी साइकिल को जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे महंत रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में उनको इलाज के लिए गोपालगंज सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं। घायल के साथ अस्पताल पहुंचे के महंत के भाई बालवीर यादव ने घटना की जानकारी दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

