Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के कस्बे में अपने घर की छत पर चढ़कर काम कर रही महिला का बैलेंस बिगड़ा और वह छत से नीचे गिरकर घायल हो गई। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी विकास यादव की 10 वर्षीय पुत्री प्रज्ञा आज अपने घर की छत पर चढ़कर काम कर रही थी।

तभी उसका बैलेंस बिगड़ा और वह छत से नीचे गिरकर घायल हो गई। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत परिजन उसको इलाज अपने प्राइवेट वाहन से इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। वहीं अस्पताल पहुंची बालिका की मां नेहा देवी ने बताया कि प्रज्ञा घर की छत पर चढ़कर कंडे रखने गई थी। तभी इसका बैलेंस बिगड़ा और वह छत से नीचे गिरकर घायल हो गई है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By