उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के किशनुपर थाना क्षेत्र के नरैनी गांव के समीप चार पहिया वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दिया। जिससे बाइक पर सवार मां बेटा घायल हो गये। घायल अवस्था मे उनको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुँचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के लुधौरा गांव निवासी महादेव का 18 वर्षीय पुत्र छंग्गू अपनी 55 वर्षीय मां चन्दा देवी को बाइक पर सवार कर नरैनी दवा लेने आया था। बताते है कि वहाँ से वापस लौटते समय जब उसकी बाइक कुछ दूर पहुंची तभी पीछे से तेज रफ्तार आ रही चार पहिया ने बाइक में टक्कर मार दिया। जिससे बाइक रोड गिर गई और सवार मां बेटा दोनो घायल हो गये। घायल अवस्था मे उनको इलाज के लिए हरदो सीएचसी पहुँचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एम्बुलेन्स से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!