उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के बहेरा सादात स्थित मस्जिद इमामिया में दीनी तालीम को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस्लामिक प्रश्नोत्तरी (क्वेश्चन) के आधार पर एक विशेष परीक्षा का आयोजन किया गया। इस परीक्षा में क्षेत्र के बड़ी संख्या में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने दीन-ए-इस्लाम से जुड़े ज्ञान का प्रदर्शन किया। प्रयागराज से आए मौलाना सय्यद खादिम अब्बास ज़ैदी ने बहेरा सदात में रमज़ान के पवित्र माह के तीस दिन की नमाज़ पढ़ाई अलविदा जुमा पढ़ाया और सभी नमाज़ियों को दीन से संबंधित बातें बताईं और मस्जिद इमामिया में इस्लाम से संबंधित एक कोश्चन पेपर बना कर सभी नमाज़ियों का इम्तेहान लिया मौलाना सय्यद खादिम अब्बास ज़ैदी और मस्जिद के जिम्मेदारान ने बच्चों की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि दीनी तालीम हर मुसलमान के लिए बेहद जरूरी है, जिससे इंसान सही और नेक रास्ते पर चल सके। परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले बच्चों को इनाम देकर सम्मानित किया गया और उनके उज्जवल भविष्य के लिए दुआएं की गईं। साथ ही उन्हें इस्लामी तालीम पर अमल करने, नमाज की पाबंदी करने और समाज में अच्छे अखलाक अपनाने की नसीहत दी गई। इस मौके पर मौजूद वरिष्ट पत्रकार शहंशाह आब्दी सहित अभिभावकों ने भी इस पहल की सराहना की और कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों के अंदर दीन की समझ पैदा करते हैं और उन्हें बेहतर इंसान बनने की राह दिखाते हैं। कार्यक्रम के अंत में मुल्क में अमन-चैन और तरक्की के लिए खास दुआ की गई। और एक्जाम में पास बच्चों और बड़ों को पुरस्कार दे कर सम्मानित किया गया पूर्व प्रधान ताज आब्दी,और मोहम्मद अब्बास ने मौलाना सय्यद खादिम अब्बास ज़ैदी को हार पहेना कर उनका इस्तेकबाल किया और मौलाना के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुवे लंबी उम्र की दुआ की
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!