उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर गांव का युवक ट्रेन यात्रा के दौरान रेलवे लाइन के किनारे लगे खंभे से टकरा गया। जिससे यात्रा कर रहे युवक की मौके पर मौत हो गई। शुक्रवार को युवक का शव गांव आया तो घर मे कोहराम मच गया। वही परिजनों का रो- रोकर हाल बेहाल होता रहा। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर गांव निवासी अभिषेक कुशवाहा ( 21) पुत्र रामबाबू कुशवाहा महाराष्ट मुंबई के पालघर के सफाले रेलवे स्टेशन के पास रहकर प्राइवेट नौकरी करता था। बताया जाता है कि बुधवार को ट्रेन में यात्रा कर रहा था। तभी खिड़की के पास खड़ा था और रेलवे लाइन के किनारे लगे खंभे से उसका सिर टकरा गया । जिसके चलते हुए युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। और इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। वही मृतक युवक का मुंबई पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया गया। मृतक युवक का शव शाहपुर गांव आया। तो परिजनों में कोहराम मच गया परिजन रो-रो कर हाल बेहाल है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!