उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के जाफरगंज थाना क्षेत्र की मदुरी ग्राम पंचायत के मजरे घेरा में अवैध मिट्टी खनन का मामला सामने आया है। ग्रामीणों के अनुसार, दिनदहाड़े जेसीबी मशीनों से मिट्टी की खुदाई की जा रही है और डंपरों के जरिए उसे लगातार बाहर भेजा जा रहा है, जबकि जिम्मेदार अधिकारी इस पर मौन साधे हुए हैं। गांव के अंदर से गुजर रहे डंपरों ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। उड़ती धूल डस्ट से वातावरण प्रदूषित हो रहा है, जिससे ग्रामीणों को सांस संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर इसका असर पड़ रहा है।इसके अलावा, तेज रफ्तार डंपरों की आवाजाही से सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है, लेकिन प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।ग्रामीणों ने अवैध खनन पर तत्काल रोक लगाने और जिम्मेदारों की चुप्पी पर सवाल उठाए हैं । इस संबंध में जब नायब तहसीलदार सुशील सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

