G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर विजयीपुर विकास खंड के एकडला गांव में स्थित यमुना नदी तट की पावन धरती पर मां कालिरात्रि देवी सिद्ध पीठ का दरबार भव्य रूप से सजाया गया। नवरात्रि के प्रथम दिन मां के दरबार में अलौकिक आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला, जहां दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने माता रानी के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की जा रहीं हैं। मंदिर परिसर को आकर्षक फूलों व रोशनी से सजाया गया था। मां कालिरात्रि का दिव्य श्रृंगार कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। मुख्य पुजारी कालिरात्रि पीठेश्वर संत श्री अखिल दास जी महाराज (वृंदावन) के नेतृत्व में विशेष पूजन संपन्न हुआ। उन्होंने बताया कि यह सिद्ध पीठ वर्षों से श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र रहा है और यहां सच्चे मन से मांगी गई हर मुराद मां कालिरात्रि अवश्य पूरी करती हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share