G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के जाफरगंज थाना क्षेत्र के खानपुर कदीम गांव में शुक्रवार-शनिवार की मध्य रात्रि अज्ञात चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाते हुए नकदी और लाखों रुपये के गहनों पर हाथ साफ कर दिया। चोर छत के रास्ते घरों में दाखिल हुए और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार चोर सबसे पहले नरेन्द्र के घर में घुसे, जहां से करीब एक लाख रुपये के गहने और लगभग आठ हजार रुपये नकद चोरी कर लिए। इसके बाद चोरों ने सीढ़ी लगाकर अशोक उमराव के घर में प्रवेश किया और वहां से जरूरी कागजात व करीब 5500 रुपये नकद पार कर दिए।इसके बाद चोर पड़ोसी मनोज उमराव के घर पहुंचे, जहां से करीब 32 हजार रुपये नकद के साथ मंगलसूत्र, हार, अंगूठी समेत सोने-चांदी के लगभग दस लाख के कीमती गहने चोरी कर ले गए।

पीड़ितों के अनुसार, चोरों ने बाहर से दरवाजे बंद कर घर के लोगों को कमरों में कैद कर दिया था, जिससे किसी को घटना की भनक नहीं लग सकी। घटना की सूचना मिलते ही देवरी चौकी व जाफरगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। क्षेत्राधिकारी बृजमोहन राय ने फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने जल्द ही घटना का खुलासा करने का दावा किया है। गांव में चोरी की इस घटना के बाद दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share