G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में मौसम के अचानक बदलते मिजाज ने क्षेत्र में स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को बढ़ा दिया है। शुक्रवार को आसमान में बादल छाए रहने के साथ ठंड बढ़ गई, जिससे लोगों को मार्च महीने में राहत की बजाय परेशानी का सामना करना पड़ा। जहां एक ओर मार्च में पड़ने वाली गर्मी से लोगों को कुछ राहत मिली, वहीं बेमौसम सर्दी ने खासकर 50 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को अपनी चपेट में ले लिया है। जुकाम, दमा, अस्थमा और बुखार जैसी बीमारियों के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। मौसम में इस अचानक बदलाव के चलते क्षेत्र में स्वास्थ्य को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। वहीं दूसरी ओर वैद्य, हकीम और अस्पतालों में मरीजों की भीड़ बढ़ने से उनकी आमदनी में भी इजाफा देखने को मिल रहा है। चिकित्सकों का कहना है कि ऐसे मौसम में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। सुबह-शाम ठंड से बचाव करें, हल्के गर्म कपड़े पहनें और खान-पान का विशेष ध्यान रखें, ताकि मौसमी बीमारियों से बचा जा सके।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share