उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के हबीबपुर गांव में युवक की घर के अंदर सन्दिग्ध अवस्था में मौत हो गई। जिसकी सूचना पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के हबीबपुर गांव निवासी स्वर्गीय शिव गोपाल के 48 वर्षीय पुत्र योगेंद्र कुमार की संदिग्ध अवस्था में घर के अंदर मौत हो गई।जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो परिजनों ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

