G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर इटौरा पिलखनी गांव की मोड पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन अज्ञात बाइक सवार को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे बाइक सवार युवक रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने युवक की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर इटौरा पिलखनी गांव की मोड पर लगभग 35 वर्षीय अज्ञात बाइक सवार को अज्ञात वाहन टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे बाइक सवार रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादशे की जानकारी स्थानीय पुलिस को हुई तो पुलिस ने फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस यु०पी० 32 एफ०जी० 0637 के ईएमटी रामू व पायलेट नरेंद्र ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने घायल की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसी एंबुलेंस से कानपुर मेडिकल भेजे जाने की व्यवस्था में लग गए। आपको बताते चले घायल युवक का पेट फट कर आते बाहर निकल आई है और हाथ भी टूट गया है जिससे युवक की हालत गम्भीर बनी हुई है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share