Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के लखनऊ रोड पर सात मील के समीप रोड किनारे खड़े ट्रक से अनियंत्रित रिक्शा टकरा गया। जिससे ई-रिक्शे पर सवार युवक घायल हो गया, घायल अवस्था उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार खागा कोतवाली क्षेत्र के कल्लनपुर गांव निवासी राम सेवक का 40 वर्षीय पुत्र सुरेंद्र हुसैनगंज थाना क्षेत्र अपनी रिस्तेदारी में आया था।

वापस घर लौटते समय जब उसका ई-रिक्शा थानां क्षेत्र के लखनऊ रोड पर सात मील के समीप पहुंचा तभी रिक्शा अनियंत्रीत होकर रोड़ किनारे खड़े ट्रक से टकरा गया। जिससे रिश्ते पर सवाल सुरेन्द्र घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए हुसैनगंज सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By