Spread the love

उत्तर प्रदेश फ़तेहपुर जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र के नागा बाबा कुटी के समीप ट्रैक्टर पर सवार युवक चलते ट्रैक्टर से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार बांदा जनपद के कमासिन थाना क्षेत्र के कठार गांव निवासी भान प्रताप सिंह का 28 वर्षीय पुत्र जुगराज सिंह अपने ट्रैक्टर ड्राइवर को के साथ ट्रैक्टर पर सवार होकर किशनपुर थाना क्षेत्र से ईंट भट्ठे से ईंट लेने आया था।

जब वह ट्रैक्टर पर ईट लेकर वापस लौट रहा था। तभी चलते ट्रैक्टर से गिरकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए हरदो सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By