G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधा नगर थाना क्षेत्र के रमवाँ गांव के समीप खेत जा रहे बद्ध को तेज रफ्तार बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दिया। बाइक की टक्कर से बृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के रमवाँ गांव निवासी स्वर्गीय शुक्खु का 75 वर्षीय पुत्र ननकू घर से खेत जाने के लिए निकला था।

तभी तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसको ज़ोरदार टक्कर मार दिया। जिससे बृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share