उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिलें के शहर स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल प्रेक्षागृह में ‘होली मिलन समारोह एवं विराट कवि सम्मेलन’ का भव्य आयोजन उत्साह और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संयोजन आर.के. सिंह पटेल और अमन सिंह पटेल ने किया, जिसमें जनपद के गणमान्य नागरिकों, प्रबुद्धजनों और बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता की। समारोह के दौरान समाज सेवा, पत्रकारिता, चिकित्सा और शिक्षा सहित कई क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। इसी क्रम में ‘गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक’ की अध्यक्ष हेमलता पटेल को मंच पर शाल ओढ़ाकर एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। उन्होंने आयोजकों का आभार जताते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में प्रेम, एकता और सद्भाव को सुदृढ़ करते हैं। इसके अलावा वरिष्ठ पत्रकारों, समाजसेवियों और शिक्षकों को भी स्मृति चिह्न भेंट किए गए। वहीं कवि सम्मेलन में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए प्रसिद्ध कवियों ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। हास्य, व्यंग्य और वीर रस की कविताओं ने माहौल को खुशनुमा बना दिया। देर शाम तक चले इस कार्यक्रम में श्रोता कविता के रंग में रंगे नजर आए। इस दौरान मुख्य आयोजकों ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए होली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन हमारी सांस्कृतिक विरासत को जीवंत बनाए रखने और समाज के हर वर्ग को एकजुट करने का माध्यम हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की खुशियां साझा की।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!