उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के अकोढिया गांव की मोड पर ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था मे उनको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया।

जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के खेतौली गांव निवासी महीपत का 28 वर्षीय पुत्र सुनील व उसका छोटा 21 वर्षीय भाई अनिल दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकले थे। जब बाइक कोतवाली क्षेत्र के अकोढिया गांव की मोड पर पहुंची। तभी तेज रफ्तार ट्रैक्टर बाइक को टक्कर मारते हुए निकल गया।

जिससे बाइक पर सवार दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में दोनो को इलाज के लिए हरदो सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

