Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के कल्यानपुर थानां क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर मौहार गांव के समीप अनियंत्रित बाइक सवार गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के सेंट जेवियर्स स्कूल के समीप निवासी राम लाल का 57 वर्षीय पुत्र रमेश बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था। जब उसकी बाइक कल्यानपुर थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर मौहर गांव के समीप पहुंची तभी उसकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई।

जिससे बाइक चालक रमेश गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए गोपालगंज सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस के ईएमटी रामू व पायलट नरेंद्र के साथ जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By