उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र के किशनपुर कस्बे में रविवार की दोपहर दादों पुल के समीप यमुना नदी में डूबे युवक का शव 24 घंटे में पुलिस ने बड़ी मुश्किल से बरामद किया गया। युवक के शव की पहचान युवक के बहनोई ने किया। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताते चले कि हुसैनगंज थाना क्षेत्र के धर्मदासपुर गांव निवासी 22 वर्षीय अमित कुमार लोधी पुत्र अशोक कुमार रविवार को अपनें दोस्तों के साथ बांदा जनपद जा रहा है। उसी दौरान दादों पुल के समीप अपना वाहन खड़ा कर सभी दोस्तों के साथ यमुना नदी में स्नान करने लगे। स्नान करते समय वह गहरे पानी में चला गया। गहरे पानी में जाने की वजह से वह डूब गया था। युवक के डूबने के बाद स्थानीय मछुआरों व एसडीआरएफ की टीम युवक की तलाश में जुटी रही। देर रात एसडीआरएफ टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन बंद कर दिया। दूसरे दिन सोमवार को एसडीआरएफ टीम ने पुनः रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। जिसके बाद करीब 27 घंटे बाद एसडीआरएफ टीम ने युवक के शव एकडला गांव के समीप संकटा माता मंदिर के नीचे बरामद कर लिया। युवक के शव की पहचान युवक के बहनोई ने की। जिसके बाद पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं शव मिलने के बाद युवक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। अमित की मां की मौत बचपन में ही हो गई थी। मां की मौत के बाद अमित अपने बुआ के यहां थरियांव में रहता था। बुआ रामसखी ने ही अमित का पालन पोषण किया था। दो साल पहले ही अमित के बड़े भाई ने भी फासीं लगा जान दे दिया था। अमित के दो और छोटे अनिरुद्ध व अनूप भाई है जो पिता के साथ रहते हैं। बुआ रामसखी ने बताया कि अमित पैलेशर चलाने का काम करता था। पिछले करीब एक सप्ताह से दोस्तों के चक्कर में पड़ कर वह धान की भूसी व पालिस के ढुलाई का काम करता था। दोस्तों के साथ रविवार को वह बांदा जनपद के कमासिन गांव जा रहा था। उसी दौरान दादों पुल के समीप स्नान करते वक्त वह यमुना नदी में डूब गया। किशनपुर थाना प्रभारी ने बताया कि शव को 24 घंटे में बड़ी मुश्किल से बरामद किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!