उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में वीरेंद्र सिंह चौहान के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज राज्यपाल, उत्तर प्रदेश को जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन सौंपकर खागा तहसील की साधन सहकारी समिति पूरा में हुए चुनाव को निरस्त कराने की मांग उठाई। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि 7 मार्च 2026 को समिति में अध्यक्ष, सभापति व उपसभापति पद के चुनाव होने थे, जिसके लिए चुनाव अधिकारी के रूप में लवलेश मिश्रा (सचिव, विकासखंड धाता) की नियुक्ति की गई थी। नामांकन पत्र खरीदने का समय सुबह 11 बजे से 12 बजे तक निर्धारित था, लेकिन प्रत्याशी सुबह 10 बजे से शाम तक इंतजार करते रहे, बावजूद इसके चुनाव अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि सत्ता पक्ष के दबाव में नामांकन प्रक्रिया को जानबूझकर बाधित किया गया और बिना प्रक्रिया पूरी किए चेतराम पासवान को निर्विरोध सभापति एवं उपसभापति घोषित कर दिया गया। इसे लोकतांत्रिक व्यवस्था का खुला उल्लंघन बताया गया। ज्ञापन में कहा गया कि इस तरह की घटनाएं भविष्य में होने वाले पंचायत चुनावों की निष्पक्षता पर भी सवाल खड़े करती हैं। कांग्रेस नेताओं ने राज्यपाल से पूरे प्रकरण की जांच कराते हुए चुनाव निरस्त करने, पुनः नियमानुसार चुनाव कराने और दोषी अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान राजू लोधी, शिवाकांत तिवारी, मोहसिन खान, सुरेश तिवारी, संदीप साहू एडवोकेट, राम लखन बाजपेई, ताजुद्दीन, सलमान खान, मुकीम अहमद, मिस्बाह उल हक, तौसीफ, उमाशंकर पांडेय सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!