उत्तर प्रदेश फ़तेहपुर जिले की कल्यानपुर थानां पुलिस थाना क्षेत्रांतर्गत गुनीर तिराहे पर चेकिंग के दौरान हुई पुलिस मुठभेड़ में एक आरोपी घायल व 08 आरोपियो को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर कब्जे से तीन चार पहिया वाहन,10 मोबाइल फोन, 06 राशि बकरा बकरी, 58, 100/- रु0, एक तमंचा 315 बोर, 02 जिंदा कारतूस व एक खोखा कारतूस बरामद किया गया। थानाध्यक्ष कल्यानपुर व पुलिस टीम द्वारा थाना कल्यानपुर क्षेत्रांतर्गत गुनीर तिराहे पर संदिग्ध वाहन/ व्यक्तियों/वांछित अपराधियों की चेकिंग कर रहे थे तभी तीन कारों पर सवार होकर कुछ संदिग्ध व्यक्ति तेज रफ्तार से आते हुए दिखाई दिए जिनको चेकिंग हेतु रोकने का प्रयास किया गया किंतु वह लोग द्वारा अपने आप को पुलिस फोर्स से घिरता देख पुलिस टीम पर फायर करने लगे जिससे पुलिस द्वारा जवाबी कार्यवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लगने से घायल हो गया तथा मौके पर पुलिस बल द्वारा अन्य 08 लोगों को घेरकर पकड़ लिया गया तथा पुलिस द्वारा घायल व्यक्ति से पूछने पर उसने अपना नाम हमीरपुर जिले के ललपुरा थानां क्षेत्र के टीकापुर गाँव निवासी रामबाबू निषाद के 26 वर्षीय पुत्र लवलेश निषाद बताया गया। पुलिस टीम द्वारा घायल को उपचार हेतु सदर अस्पताल भेजा गया है। पकड़े गए व्यक्तियों से पूछ-ताछ करने पर बताया गया कि थाना कल्यानपुर पर दिनांक- 17/03/26 को (पंजीकृत अभियोग- 79/2026) ग्राम गुगौली में जो बकरियों की चोरी हुई है उक्त चोरी हम लोगों द्वारा अपने गैंग के साथ मिलकर की गई है।तथा थाना गाजीपुर व थाना जहानाबाद क्षेत्र अंतर्गत बकरी चोरी के संबंध में जो मुकदमा पंजीकृत है, उक्त चोरी भी हम लोगों के द्वारा की गई है। इस संबंध में थाना कल्यानपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार कानपुर देहात जनपद के मूसानगर थानां क्षेत्र के सूरजपुर गाँव निवासी अवधेश निषाद के 19 वर्षीय पुत्र राज निषाद, हमीरपुर जिले के ललपुरा थानां क्षेत्र के टीकापुर गाँव निवासी धीरज का 27 वर्षीय पुत्र सूरज, जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के रमेडी मोहल्ला निवासी रामप्रकाश के 35 वर्षीय पुत्र अमित राज जिले के कुरारा थानां क्षेत्र के गौकुल गाँव निवासी राम सजीवन के 22 वर्षीय पुत्र रिंकू, कानपुर नगर जनपद के रेउना थानां क्षेत्र के कटरी गाँव निवासी संतराम के 19 वर्षीय पुत्र अरविन्द निषाद व गाँव निवासी रासजू के 19 वर्षीय पुत्र जितेन्द्र थानां क्षेत्र के निमदा गाँव निवासी राजू पाण्डेय के 27 वर्षीय पुत्र रमन पाण्डे व कानपुर देहात जनपद के मूसानगर थानां क्षेत्र के कस्बा निवासी श्रीराम सोनकर के 25 वर्षीय पुत्र पंकज सोनकर के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाई की जा रही है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

