Spread the love

उत्तर प्रदेश फ़तेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर मलवा कस्बे के ओवर ब्रिज पर तेज रफ़्तार चार पहिया वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दिया। जिससे बाइक पर सवार साले बहनोई व महिला गम्भीर रूप से घायल हो गई। घर अवस्था में सभी को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने साले बहनोई को मृत घोषित करते हुए महिला को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार कानपुर जनपद के केदवई नगर थाना क्षेत्र के जूही लाल कालोनी निवासी राजू का 35 वर्षीय पुत्र साबिर उसकी 30 वर्षीय पत्नी हुसना और उसका 17 वर्षीय साला महफूज़ पुत्र मोहम्मद तीनो एक ही बाइक सवार होकर शहर आए थे।

यहां से वापस जाते समय जब इनकी बाइक मलवा थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर ओवर ब्रिज पर पहुंची। तभी तेज रफ़्तार चार पहिया वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।

जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने बहनोई साबिर व साले महफूज को मृत घोषित करते हुए महिला को प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। हादसे की जानकारी होने पर अस्पताल पहुंचे परिजनों ने बताया तीनो शहर के पीरनपुर में एक कार्यक्रम में सामिल होकर वापस लौट रहे थे। तभी हदशा हुआ है हादशे के बाद से परिजनों का रोरो कर हाल बेहाल है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By