G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर ढोडियाही गांव की मोड पर अज्ञात ट्रक बाइक को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे बाइक चालक रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल होकर अचेत हो गया। अचेत अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। तभी घटना की सूचना पर जिला अस्पताल पहुंचे हुसैनगंज थानां क्षेत्र के सरैला गाँव निवासी घायल के पिता कृष्ण किशोर ने शिनाख्त करते हुए बताया यह 33 वर्षीय उसका पुत्र सन्दीप है जो बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था।

जब इसकी बाइक मलवा थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर ढोडियाही गांव की मोड़ के समीप पहुंची। तभी तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक उसकी बाइक को टक्कर मारते हुए निकल गया।ट्रक की टक्कर से बाइक चालक रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल होकर अचेत हो गया था। स्थानीयो ने फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दिया तो सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share