उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के सिधांव गांव के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थरियांव थाना क्षेत्र के हसवा कस्बा निवासी दिनेश कुमार सिंह का 30 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार सिंह बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए ललौली थाना क्षेत्र गया था। तभी थाना क्षेत्र के सिधांव गांव के समीप तेज रफ्तार अज्ञात वाहन उसकी बाइक को टक्कर मारते हुए निकल गया।

जिससे बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची सरकारी एंबुलेंस के ईएमटी शिवम व पायतेट मनीष कुमार ने घायल को इलाज के लिए गाजीपुर सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसी एंबुलेंस से जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायल ने घायल की हालत गम्भीर देखते हुए प्राथमिक उपचार कर उसको दूसरी सरकारी एम्बुलेन्स से कानपुर मेडिकल कॉलेज भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

