Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के कुशरा गांव में सुबह भोर पहर घर में सोते समय युवक को जहरीले सांप ने काट लिया। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के कुशरा गाँव निवासी मोतीलाल का 23 वर्षीय पुत्र दिनेश कुमार बीती रात अपने घर में सो रहा था। तभी आज सुबह भोर पहर उसको जहरीले सांप ने काट लिया।

सांप काटने की जानकारी उसने अपने परिजनों को दिया तो तुरन्त परिजन उसको इलाज के लिए बिंदकी सीएचसी लेकर पहुंचे। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By