उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के जाफरगंज थाना क्षेत्र के गहरू खेड़ा रिन्द नदी के समीप बाइक पर अपने पुत्र के साथ पीछे बैठी महिला चलती बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के लालपुर दरौटा गांव निवासी चुंकई की 50 वर्षीय पत्नी ध्यान देवी अपने 22 वर्षीय पुत्र विमल के साथ बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकली थी।

जब बाइक जाफरगंज थाना क्षेत्र के गहरु खेड़ा गांव के रिन्द नदी के समीप पहुंची तभी बाइक पर पीछे बैठी ध्यान देवी चलती बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए बिंदकी सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस के ईएमटी महेंद्र सिंह व पायलेट अनिल के कुमार के साथ ए एल एस गाड़ी से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!