G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के चौफेरवा गांव के समीप स्थित पॉवर ग्रिड के पास पिकअप की टक्कर से बाइक चालक घायल हो गया। हादशे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे और घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के देवरी गांव निवासी इंद्रपाल का 50 वर्षीय पुत्र रामराज बाइक पर सवार होकर सदर कोतवाली क्षेत्र के लोधीगंज सब्जी मंडी आया था।

वहां से वापस लौटते समय जब उसकी बाइक चौफेरवा गांव के समीप स्थित पॉवर ग्रिड के पास पहुंची। तभी पिकअप ने उसकी बाइक को टक्कर मार दिया। जिससे बाइक चालक रामराज घायल हो गया हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत फोन कर घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेन्स को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल अवस्था उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share