Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधा नगर थाना क्षेत्र के खम्बापुर खुशवंत राय नगर मिहल्ले में अपने घर की छत पर खेल रहा मासूम नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादशे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने मासूम की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के खम्बापुर के खुशवंत राय नगर मोहल्ला निवासी सूरज का 3 वर्षीय पुत्र हरि ओम अपने घर की छत पर खेल रहा था।

तभी वह छज्जे पर लगी रेलिंग से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादशे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरन्त उसको नज़दीकी प्रवेट हॉपितल लेकर पहुंचे। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल ले जाने की सलाह दिया। वहीं परिजन अपने प्राइवेट वाहन से उसको जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहाँ डॉक्टर ने मासूम की हालत को गंभीर देखते हुए तुरंत उसको प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एंबुलेंस से कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By