उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के दूधी कगार के समीप डंपर ने ई-रिक्शे को टक्कर मार दिया जिससे रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे रिक्शे पर सवार आधा दर्जन सवार घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद चार को घर जाने की सलाह देते हुए दो को रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार कल्यानपुर थाना क्षेत्र के करनपुर गांव निवासी राजू निषाद की 45 वर्षीय पत्नी सरोज देवी उसका भतीजे जगदीश का 27 वर्षिय पुत्र नीरज कुमार अपने गाँव निवासियों के साथ ई-रिक्शे पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था।

जब रिक्शा थाना क्षेत्र के दूधी कगार के समीप पहुंचा तभी डम्पर ने रिक्शे को टक्कर मार दिया। जिससे रिक्शा अनियंत्रीत होकर पलट गया। जिससे रिक्शे पर सवार लगभग आधा दर्जन सवार घायल हो गए। घायलो को इलाज के लिए गोपालगंज सीएससी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद चार लोगों को घर जाने की सलाह देते हुए नीरज कुमार व सरोज देवी को सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायलो का इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

