Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के सुल्तानपुर घोष थानां क्षेत्र अफोई गाँव के समीप जंगल मे मंगलवार की दोपहर 25 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर लिया। जानकारी के अनुसार ख़ागा कोतवाली क्षेत्र के ऐलई गांव निवासी छेद्दू पासवान का पुत्र बुधराज पासवान सोमवार की दोपहर घर से निकल गया था और गांव से लगभग तीन किलोमीटर दूर अफोई गांव के समीप पेट्रोल पंप के सामने मंगलवार की दोपहर बबूल के पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो घर में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस में मृतक के भाई रामबाबू ने बताया कि तीन वर्षों से उसके भाई का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। काफी इलाज करवाया, कोई लाभ न मिलने पर उसने खुद घटना को अंजाम दे डाला।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By