Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह द्वारा जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में चल रहे तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का निरीक्षण किया गया, के दौरान उन्होंने मास्टर ट्रेनर द्वारा दी जा रही ट्रेनिंग को बैठ कर देखा व सुना। उन्होंने मास्टर ट्रेनरो से कहा कि जनगणना से संबंधित बारीकियों को फील्ड ट्रेनरों को फील्ड में कैसे जनगणना का कार्य किया जाना है की ट्रेनिंग विस्तार से जानकारी दी जाये। जनगणना 2027 प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना की जाएगी जो कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गजट प्रकाशित कर उसकी तिथि 22 मई से 20 जून 2026 निर्धारित की गई हैं। प्रशिक्षण में मकान सूचीकरण एवं मकान गणना दौरान पूछे जाने वाले 34 प्रश्नों के बारे में बताया जा रहा हैं, जिनको प्रगणकों घर–घर जा कर पूछा जाना हैं। लखनऊ के जनगणना निदेशालय से प्रशिक्षण प्राप्त कर आए मास्टर ट्रेनरों द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा हैं, जन गणना 2027 के प्रथम चरण में कार्य करने वाले प्रगणकों एवं सुपर वाइजरों को फील्ड ट्रेनरों द्वारा प्रशिक्षित किया जाएगा, जिनका प्रशिक्षण जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में दिनांक 23 मार्च से 25 के बीच कराया जा रहा हैं। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) सहित संबंधित उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By