उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के धाता थाना क्षेत्र के नरसिंहपुर कबरहा गाँव के समीप सोमवार की देर शाम ट्रक की चपेट में आ जाने से बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में उनको उपचार के लिए धाता सीएचसी पहुँचाया गया। जहां डॉक्टर ने दो को मृत घोषित कर तीसरे को रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार असोथर थाना क्षेत्र के जमोटी का डेरा मजरे मटिहा गांव निवासी रामसुमेर का 19 वर्षीय पुत्र अनुज सिंह अपने साथी सुनील व जय सिंह पुत्र बृजेश सिंह 22 निवासी जयचन्द्रपुर थाना थरियांव के साथ बाइक से धाता थाने के हिनौता गांव जा रहे थे। जैसे ही ये लोग कबरहा के समीप पहुंचे तभी तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दिया जिससे तीनों बुरी तरह घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल सीएचसी पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने अनुज सिंह व जय सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं सुनील को प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एम्बुलेन्स से जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टर घायल का इलाज कर रहे थे। तभी परिजन उसको शहर के किसी प्राइवेट हॉपितल इलाज कराने लेकर चले गए। वही घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

