उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के रहने वाले कवि को बादां शहर के बबेरू पैराडाइज़ लान में एक दिवसीय विशाल कवि सम्मेलन के आयोजन में सम्मानित किया गया 22 मार्च को सजल साहित्य अकादमी द्वारा विशाल कवि सम्मेलन एवं पुस्तक प्रतियोगिता का समापन्नं हुआ। जिसमें देश और प्रदेश के कोने -कोने से आए हुए प्रसिद्ध कवियों ने अपनी कविताओं काव्य पाठ किया। जहाँ श्रोताओं ने जमकर तालियाँ बजाकर कवियों का हौंसला अफजाई किया। वहीं पुस्तक प्रतियोगिता में अनेक प्रसिद्ध कवियों की 78 पुस्तकों का आंकलन हिंदी के विद्वान प्रोफेसरों द्वारा किया गया। जिसमें फतेहपुर जिले के हसवा ब्लॉक के ग्राम पंचायत रिठवाँ गाँव में जन्मे सुप्रसिद्ध कवि जीवन जिद्दी की पुस्तक “जीवन काव्य सुमन” को सर्वाधिक अंक प्राप्त हुए। वही कवि जीवन जिद्दी ने कविता पढी़- देशों में मिसाइलें दागी जा रहीं हैं, घरों में सन्नाटा छा रहा है। गैस और पेट्रोल की हुई महंगाई, जनता हो रही परेशान। बम्बई और दिल्ली में सिलेंडर की कालाबाज़ारी से ,परदेशी गाँव- गाँव लौट रहें। जिससे कवि जीवन जिद्दी की साहित्यिक कला की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए संस्था द्वारा “कुसमा देवी डॉ रामकरण साहू सजल राष्ट्रीय साहित्य श्री सम्मान” वर्ष 2026 दिया गया। जिसमें प्रतीक चिन्ह,भव्य गणेश प्रतिमा,कीमती मोतियों की माला, पगड़ी,अंग वस्त्र डाल कर स्वागत किया गया। कवि “जीवन जिद्दी” इससे पहले भी कई साहित्यिक संस्थाओं द्वारा सम्मानित होकर अपने जिला का नाम रोशन किया है।अब तक इनकी आधा दर्जन से अधिक पुस्तकें प्रकाशित हो गई है। बीस से अधिक साझा संकलन एवं अनेकों पत्र पत्रिकाओं में भी इनकी रचनाएं प्रकाशित हुई हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!