उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के बहुआ कस्बे के बांदा टांडा हाइवे के किनारे स्थित श्री ढाबा के पीछे सोमवार की शाम 6 बजे एक अज्ञात व्यक्ति बेहोशी की हालत में ढाबा कर्मियों को चारपाई पर लेटा हुआ नजर आया। होटल मालिक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस के जरिए उसे गाजीपुर सीएचसी लेकर गए जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जहाँ पुलिस ने अज्ञात मृतक की पहचान के लिए काफी प्रयास किया गया। लेकिन रात में आसपास के लोगों ने देखा शव की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस ने मृतक की फोटो सोशल मीडिया में डाल कर वायरल कर दिया। जब सोशल मीडिया में मृतक की फोटो देखा तो मृतक परिजन खागा थाना क्षेत्र के नरौली गांव निवासी आशीष कुमार ने अपने चाचा झल्लर और धुन्नी के साथ बहुआ चौकी पहुंचकर मृतक की पहचान अपने पिता 46 वर्षीय राम विशाल पुत्र स्व. महावीर के रूप में की गई। वही मृतक के पुत्र आशीष कुमार ने पुलिस को बताया कि वह थोड़ा मानसिक कमजोर थे। और इलेक्ट्रीशियन का काम करते थे। और वह चार दिन पहले घर से बिना बताए चले गए थे। काफी खोजबीन किया गया लेकिन पता नहीं चल सका था।पोस्टमार्टम के बाद मृतक के देवमई गाँव में अंतिम संस्कार कोटियाँ गंगा नदी के किनारे मंगलवार को कर दिया गया है। मृतक अपने ससुराल में लगभग 35 वर्षों से पत्नी और बच्चों के साथ रह रहा था। पति की मौत की खबर पत्नी राजपति पुत्र आशीष कुमार,अंकुश कुमार और एक पुत्री अंकिता देवी को हुई तो सभी का रो- रोकर बेहाल रहा। वही मामले में बहुआ चौकी इंचार्ज पुलिस एसबी सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद कार्यवाई की जायेगी।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!