उत्तर प्रदेश फ़तेहपुर जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में जिलास्तरीय व तहसील स्तरीय टास्कफोर्स द्वारा लगातार अवैध खनन और अवैध परिवहन के खिलाफ कार्यवाई की जा रही है जिसमें पिछले एक सप्ताह में जिलास्तरीय टास्कफोर्स द्वारा अपर जिलाधिकारी वित्त/राजस्व डॉ0 अविनाश त्रिपाठी व अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र प्रताप के नेतृत्व में कुल ओवरलोड 13 वाहनों का चालान किया गया तथा 06 ओवरलोड वाहन सीज किए गए, तहसील सदर की टास्कफोर्स द्वारा इसी अवधि में 13 ओवरलोड वाहनों का चालान कराते हुए 04 ओवरलोड वाहनों को सीज किया गया,तहसील बिन्दकी की टास्कफोर्स द्वारा 04 ओवरलोड वाहनों का चालान करते हुए 04 ओवरलोड वाहन सीज कराए गए।
जबकि तहसील खागा के टास्कफोर्स द्वारा 07 ओवरलोड वाहनों का चालान करते हुए 02 ओवरलोड वाहन सीज कराए गए।
पिछले एक सप्ताह की अवधि में उपखनिज लदे ओवरलोड वाहनों,बिना आवश्यक प्रपत्रों एवं त्रुटिपूर्ण नंबर प्लेट वाले ट्रकों व डंपरों की निरंतर जांच करते हुए खनिज विभाग द्वारा 81 वाहनों का चालान किया गया तथा इन वाहनों से अर्थदंड के रूप  में रुपए 3805050 का अर्थदंड अधिरोपित किया गया। परिवहन विभाग द्वारा इसी अवधि में 20 वाहनों का चालान करते हुए रुपए 1130050 का अर्थदंड अधिरोपित किया गया। पुलिस विभाग द्वारा नंबरप्लेटो के त्रुटिपूर्ण होने के दृष्टिगत 40 वाहनों का चालान करते हुए 220000 रुपए का राजस्व वसूल किया गया इस प्रकार गत सप्ताह ओवरलोडिंग पर प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 5155100 रूपये का राजस्व वसूला गया। टास्कफोर्स द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है की वाहन स्वामियों द्वारा वाहनों में निर्धारित क्षमता के अनुरूप ही उपखनिजों का परिवहन किया जाएगा तथा सभी  वाहन स्वामी वाहनों में माइनटैग एवं हाई सिक्योरिटी नंबरप्लेट अनिवार्य रूप से लगाने के पश्चात ही उपखनिजों का परिवहन करें। जिन वाहन स्वामियों के वाहनों में पूर्व से चेकगेट एवं लंबित चालान वाले एम – चेक से संबंधित चालान/नोटिस लंबित हैं उनको तत्काल जमा कराने हेतु निर्देशित किया गया है। वाहनों को चिन्हित कर ब्लैकलिस्ट करने की कार्यवाही भी की जा रही है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!