उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिलें की सदर कोततवाली क्षेत्र के कौडे़रवा मजरे अलादातपुर गाँव में मंगलवार की देर शाम गांव के ही अपराधिक प्रवत्ति के युवक ने पुरानी खुन्नस को लेकर महिला पर ताड़तोड़ चाकुओं से हमलाकर मौत के घाट उतार दिया और मौके से फरार हो गया। सरेशाम हुयी हत्या से ग्रामीणों में दहशत का माहौल व्याप्त है। वहीं हत्या की सूचना पाते ही पुलिस के आलाधिकारी मौके में पहुंच घटना स्थल का बारिकी से निरीक्षण करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार कौडेरवा मजरे अलादातपुर गांव निवासी जय सिंह यादव की 35 वर्षीय पत्नी मिथलेश को गांव का ही अपराधी प्रवत्ति का युवक सोनू यादव पुत्र मनबोधन ने मंगलवार की शाम लगभग 6ः30 बजे पुरानी रंजिश को लेकर घर में घुसकर ताबडतोड़ चाकुओं से हमलाकर मिथलेश को मौत के घाट उतार मौके से फरार हो गया। अपराधी द्वारा महिला पर जब चाकुओं से जब वार कर रहा था तब चीख पुकार सुन लोगो की भीड़ इट्ठा हो गयी। लेकिन किसी की हिम्मत न हो सकी महिला को बचाने की। घटना को अंजाम देने के बाद सोनू यादव आराम से निकल गया। तभी किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। हत्या की जानकारी मिलते ही आलाधिकारी मौके पर पहुंच घटना स्थल का निरीक्षण के करने के बाद शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया। वहीं दहसत में आये ग्रामीणों ने डर-डर कर बताया कि सोनू यादव अपराधी प्रवत्ति का इंसान है इससे पूर्व तीन वर्ष पहले थाना कल्यानपुर क्षेत्र के अर्न्तगत गनईयाखेड़ा में एक युवती के साथ बलात्कार करने के बाद उसे कुंए में फेंक दिया था लेकिन वह बच गयी। अभी एक वर्ष पूर्व ही वह जेल से छूट कर आया है। ग्रामीण इतने दहसत में है कि प्रशासन से गांव में पुलिस से सुरक्षा मुहैय्या कराने की गुहार लगायी है। ग्रामीणों का कहना है कि सोनू इतना दबंग है कि खुला अवैध असलहा लेकर घूमता है और आये दिन किसी न किसी से गाली गलौज व मारपीट करता है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!