उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की कल्यानपुर थानां पुलिस द्वारा टावर से अल्टीनेटर, जनरेटर, बैटरी, डीजल आदि सामान चोरी करने वाले अन्तर्जनपदीय दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में उपयोग वाहन व चोरी का माल बरामद किया गया। वादी मनोज कुमार उपाध्याय पुत्र राममुर्ति उपाध्याय निवासी खुरमा थाना मांड़ा जनपद प्रयागराज द्वारा दी गई तहरीरी के मध्य से रात्रि में टावर साइट कंसपुर में लगे टावर से जनरेटर का लॉक तोड़कर अज्ञात चोरों के द्वारा जनरेटर अल्टीनेटर, सेल्फ जनरेटर, बैटरी, चार्जिंग अल्टीनेटर, एक्जास्ट फैन व 60 लीटर डीजल चोरी कर लेने के संबंध में थाना कल्यानपुर पर मु0अ0सं0 81/2026 धारा 303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात के पंजीकृत किया गया था। जिसमे अभिमन्यु मांगलिक, पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाये रखने हेतु चलाये जा रहे अभियान में एवं अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में पुलिस उपाधीक्षक बिन्दकी के नेतृत्व में पंजीकृत अभियोग मु0अ0सं0 81/2026 की विवेचनात्मक कार्यवाई एवं प्रभावी पतारसी सुरागरसी के परिणाम स्वरुप प्रकाश में आये अभियुक्तों मुखबिर की सूचना पर आज दिनांक- 24.03.2026 को थाना कल्यानपुर पुलिस द्वारा मुरादीपुर मोड के पास की जा रही चेकिंग दौरान मुरादीपुर पुल के आगे करीब 01 किमी कानपुर नगर जाने वाली लाइन पर एक गाड़ी खराब अवस्था में कार खड़ी मिली जिसमें दो लोग बैठे हुये थे, बिना देरी किये एकबारगी दबिश देकर खड़ी गाड़ी XUV-500 नं0-UP90AB7380 रंग लाल में बैठे दो व्यक्तियों को पकड लिया गया, नाम पता पूछने पर अपनी पहचान बांदा जनपद के बबेरू थानां क्षेत्र के बेला का पुरवा मजरा पतवन गाँव निवासी गुलाब के 38 वर्षीय पुत्र मलखान व बरेली जनपद के देवरिया थानां क्षेत्र के शरीफ नगर गाँव निवासी ओमकार कश्यप के 24 वर्षीय पुत्र गुड्डू कश्यप बताये है। जिनके कब्जे से थाना कल्यानपुर पर दिनांक 22.03.2026 को पंजीकृत मु0अ0सं0 81/2026 धारा 303(2) बीएनएस से सम्बन्धित माल एक अदद एसी जनरेटर का अल्टीनेटर, एक अदद, आटो अल्टीनेटर मोटर, एक अदद स्टार्टर, एक अदद मोटर स्टार्टर, दो अदद कन्डक्टर, एक अदद एक्जास्ट फैन, एक अदद रेडिएटर, एक प्लास्टिक के कैन में करीब 10 लीटर डीजल व एक अदद बैटरी व चोरी करने के औजार रिच, पाना, पेचकस, वेनाडम, की सेट, छेनी, प्लास, हथौडा व एक अदद पाइप डीजल व एक अदद XUV500 नं0 UP90AB7380 बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर थाना कल्यानपुर पर पंजीकृत उपरोक्त मुकदमा में धारा 317(2) की बढोत्तरी की गयी है। गिरफ्तार।आरोपियो को।न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियो द्वारा बताया गया कि उनके अन्य साथी 1. सुलखान पुत्र गुलाब 2. प्रदीप यादव उर्फ फौजी पुत्र यदुभूषण उर्फ नमस्ते 3. गुलाब सिंह यादव पुत्र संतोष यादव निवासीगण ग्राम पतवन थाना बबेरु जनपद बांदा 4. प्यारेलाल पुत्र अज्ञात निवासी जिला मिर्जापुर मो0न0 5. सत्यम पुत्र महिपाल निवासी आवास विकास कालोनी आफिस चौराहा थाना नौबस्ता जनपद कानपुर नगर है, हम सभी मिलकर रेकी कर टावर से अल्टीनेटर, बैटरी आदि सामान चोरी करते है बेचने से प्राप्त पैसे से अपना व अपने परिवार का भरनपोषण करते है। जिनके द्वारा जनपद के अन्य थाना क्षेत्र थरियांव व गाजीपुर में भी मोबाइल टावरों से चोरी की गयी है। अन्य जनपदों बाँदा, आदि में भी इनके द्वारा चोरी की गयी है। इनके द्वारा उपरोक्त घटनाओं में अपने इस वाहन XUV500 नं0 UP90AB7380 जो कि अभियुक्त मलखान के नाम से पंजीकृत है, से चोरी करते है। जिसे मौके पर मय माल के पकड़ा गया है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

