उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के जहानाबाद थाना क्षेत्र के गाँव लहुरी सरांय में स्थित आयुषमान आरोग्य मंदिर मे लगे 6 सौर ऊर्जा पैनल बीती रात अज्ञात चोर पार कर ले गये। घटना की तहरीर चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर खेतसिंह ने दी सूचना पर बिंदकी सीओ गौरव शर्मा ने स्थलीय निरीक्षण कर पुलिस को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। अमौली सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के अन्तर्गत आयुषमान आरोग्य मंदिर लहुरी सरांय में प्रकाश ब्यवस्था व पंखा के लिए तीन किलो वाट के 6 सौर ऊर्जा पैनल लगे हैं। सोमवार की रात अज्ञात चोर 6 सौर ऊर्जा पैनल चेम्बर से खोल कर पार कर ले गये। मंगलवार की सुबह जब आरोग्य मंदिर के प्रभारी डॉक्टर खेम सिंह पहुंचे तो देखा कि सौर ऊर्जा पैनल गायब है तो हड़कंप मच गया। बताया जाता है कि चोरो ने आरोग्य केन्द्र के कमरे का ताला भी तोड़ने का प्रयास किया किंतु असफल रहे। घटना की सूचना पर पहुंचे सीओ बिंदकी गौरव शर्मा ने घटना की जांच पड़ताल कर पुलिस को खुलासे के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। थाना प्रभारी मनीष कुमार सिंह ने बताया कि पैनल चोरी का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

