उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के धाता विकास खंड के धाता कस्बे के पुष्पा मैरिज हाल में खंड शिक्षा अधिकारी संजय कुमार सिंह के निर्देशन में ग्राम प्रधान, स्थानीय प्राधिकारी निकाय सदस्य एवं प्रधानाध्यापकों की ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित की गई। जिसकी मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष रेखा सरोज विशिष्ट अधिक रामनारायण शुक्ला मंडल अध्यक्ष भाजपा रहे कार्यशाला का साक्षात संचालन सतीश कुमार सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रथम पर दीप जलन एवं मालपान के साथ हुआ इसके बाद सतीश कुमार सिंह के विद्यालय की चौराहे पर भाई के बच्चों द्वारा देशभक्ति समूह गान आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए जिसमें हम वक्त बदल देंगे जज्बात बदल देंगे, गीत की भूरि भूरि प्रसंशा की गई। राम नारायण शुक्ला अपने में संबोधन ने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों की दशा में भाजपा शासन काल में सुधार हुआ है। इसी दौरान विकास खंड में विभिन्न विद्यालयों से एक दर्जन से भी अधिक बच्चों जो अपने अपने क्षेत्र खेलकूद, विज्ञान, राष्ट्रीय प्रतिभा खोज गणित ओलंपियाड कृषि प्रदर्शनी एवं नवोदय विद्यालय में सफलता प्राप्त करने वाले पंकज कुमार, अनुष्का देवी, नंदिनी, सुमित कुमार, स्वाती देवी, नितेश, पलक, काजल देवी,नैनश्री, श्रेयांस, शुभम, रागनी गौतम, शौर्य,आयुष केसरवानी आदि बच्चों को खंड शिक्षा अधिकारी संजय कुमार सिंह के निर्देशन में रेखा सरोज, ब्लॉक प्रमुख राज नारायण सिंह द्वारा ट्राफी देकर सम्मानित किया गया।इन विद्यालयों शिक्षकों बंशीलाल, अशोक कुमार सिंह, सौरभ सचान, प्रदीप कुमार सिंह, अवध नरेश सिंह सिंह अन्य शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया। इसी बीच नोडल शिक्षक अशोक कुमार सिंह द्वारा नगर पंचायत अध्यक्ष रेखा सरोज सिंह खेलका मैदान उपलब्ध कराने के लिये पेशकश की गई। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र में खेलका मैदान देने का वादा किया। साथ ही बहुप्रतीक्षित शिक्षक भवन की भी मांग दोहराई गई जिसके लिए भी उन्होंने हांमी भरी। एआरपी सारिका केशरवानी निरपत सिंह, शंकर दयाल शर्मा इरफ़ान सिद्दीकी, आशीष शुक्ला द्वारा समय-समय पर संगोष्ठी के उद्देश्य नव प्रवेशी छात्रों का अधिक से अधिक नामांकन 25 मार्च को को लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों में नवारम्भ उत्सव मनाए जाने के संबंध में चर्चा की। नामांकित बच्चों को ₹1200 की धनराशि जूते मोजे,स्वेटर, ड्रेस, बस्ता एवं कापी के लिए उनके अभिभावकों के खाते में भेजे जाने के साथ निपुण भारत मिशन का लक्ष्य 2027 तक प्रदेश को निपुण बनाना आज संबंध में विस्तार से चर्चा की।

खंड शिक्षा अधिकारी संजय कुमार सिंह बच्चों की सफलता एवं उन विद्यालयों के शिक्षकों की प्रशंसा की। भावुक होकर उन बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की। ब्लाक प्रमुख राज नारायण सिंह जो विद्यालयों के प्रति हमेशा से समर्पित भावना से काम करते हैं उन्होंने कहा कि जिन विद्यालयों के बच्चे किसी भी क्षेत्र में सफल हुए हैं उन विद्यालयों में तीन माह के अंदर वाटर कूलर एवं आर ओ की व्यवस्था कर दी जाएगी। उन्होंने यह भी कहा की प्राइवेट विद्यालयों के शिक्षक जिनका स्वयं का भविष्य भी सुरक्षित नहीं रहा है वह बच्चों का भविष्य कैसे सुधारेंगे।मैं सभी प्रधान और अभिभावकों से अपील करता हूं कि अपने बच्चों का नाम सरकारी स्कूलों में ही पढाएं। डाक्टर सतीश चंद्रा ने अपने उद्बोधन में 14से 15वर्ष के बीच की बालिकाओं को एच ई वी टीका लगवाने के लिए उपस्थित लोगों से अपील की उन्होंने कहा कि इस टीके से सर्वाइवल कैंसर से बचाव किया जा सकता है। इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह, खंड विकास अधिकारी राजेंद्र प्रसाद यादव, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय से रत्नमाला तिवारी, ग्राम प्रधान संघ के अध्यक्ष दशरथ सिंह, ग्राम प्रधान रमेश सिंह अवनीश कुमार सिंह, सूर्य प्रकाश सिंह सहित सभी प्रधानाध्यापक, इंचार्ज प्रधानाध्यापक उपस्थित रहे। बीआरसी स्टाफ प्रमोद कुमार पाण्डेय, सतीश कुमार पांडेय, सुमन लता,वेद नारायण शुक्ला,अजय भारती, कल्यान सिंह, धीरेंद्र रसूलपुरी द्वारा कार्य क्रम को सफल बनाने में सहयोग दिया गया। अंत में खंड शिक्षा अधिकारी संजय कुमार सिंह ने उपस्थित अतिथियों, शिक्षको , पत्रकार बंधुओं को जलपान एवं भोजन एवं के साथ कार्यक्रम में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु आभार व्यक्त किया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

