उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के जोगापुर गांव में नवरात्र के अवसर पर बजरंग बली बाबा मंदिर में मां दुर्गा माता के विशाल जागरण एवं महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि बृजेश मिश्रा संपादक लखनऊ राष्ट्रीय सहारा जहानाबाद क्षेत्र के भाजपा विधायक राजेंद्र सिंह पटेल ने फीता काटकर तथा मां दुर्गा देवी की पूजा अर्चना आरती करके किया। विशाल जागरण क्षेत्र के गांव जोगापुर पिपरा खेड़ा रामपुर पिपरी महमूदपुर रतनपुर बांका कृष्णापुर बरेठर बकेवर हरदासपुर गंगरावल सद्दाम बदान का पुरवा श्रद्धालु व भक्ति गण पहुंच मां भगवती देवी जागरण में आए हुए कलाकारों द्वारा विभिन्न प्रकार की देवी देवताओं की झांकियां का भरपूर आनंद लिया। वहीं महिलाएं देवी देवताओं की झांकियां देखकर मां के दरबार में जयकारा से पंडाल गूंज उठा। कार्यक्रम रात भर तक चलता रहा। मौके पर कमेटी अध्यक्ष बुद्ध सागर शुक्ला पत्रकार वरिष्ठ पत्रकार शैलेंद्र द्विवेदी, शैलेंद्र विश्वकर्मा दैनिक जागरण जिला पंचायत सदस्य उदय शंकर वर्मा, कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा ग्राम प्रधान अनुजकुमार उर्फ भानू प्रताप, कोषाध्यक्ष रिशू शुक्ला अमित शुक्ला,गोरा मुन्ना तिवारी अजय कुमार सुभाष कोटेदार,अमन सैनी,प्रसेनजीत वर्मा,मोनू पटेल,अरुण मिश्रा राम बहादुर वर्मा मुन्नालाल तिवारी मनोज तिवारी प्रवीण मिश्रा राजन शुक्ला राजन तिवारी अशोक मिश्रा राजेश वर्मा गिरधारी मिश्रा बउवन रोहित तिवारी शिवम शुक्ला,अखिलेश पाण्डेय, तथा कमेटी के सभी पदाधिकारी सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का दौरान आने वाले मुख्य अतीत का हुआ गणमन लोगों को मां के दरबार में सम्मानित और स्वागत किया गया। जय बजरंगबली बाबा मंदिर मैं भव्य सजावट माता जी का दरबार को देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी आने वाले भक्त मां के दरबार में माता से मान्यता मानते रहे इस हनुमान मंदिर में क्षेत्र के लोग मां के दरबार में परिक्रमा सिंगर का सिलसिला जारी है सुबह से लेकर देर रात तक मां दरबार में भक्तगण पहुंचकर पूजा अर्चना आरती कर रहे हैं जिससे क्षेत्र में भक्ति में वातावरण दिख रहा है नवरात्र के अंतिम दिन विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है। सभी क्षेत्रवासियों से निवेदन है कि भंडारे में आकर प्रसाद अवश्य ग्रहण करें बजरंगबली बाबा कमेटी सभी ग्रामवासी व क्षेत्र वासियों को तहे दिल से धन्यवाद देते हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!