उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिंदकी कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर एक आरोपी को नाजायज गांजा के साथ गिरफ्तार कर लिया आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्यवाई कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के नगर के मोहल्ला छिपहटी युवक प्रदीप सोनकर पुत्र देशराज अवैध गांजा की बिक्री कर रहा था मुखबिर की सूचना पर कस्बा इंचार्ज राज नारायन नायक तथा आबकारी की टीम मौके पर पहुंच गई और युवक को गिरफ्तार कर लिया युवक के कब्जे से एक किलो 200 ग्राम अवैध गांजा तथा गांजा की बिक्री के रुपए 2226 बरामद कर लिया जिस मोटर साइकिल से युवक गांजा की सप्लाई करता था पुलिस ने उसे भी सीज कर दिया पुलिस के अनुसार पकड़ा गया। आरोपी लंबे समय से गांजा की तस्करी कानपुर से लाकर बिंदकी कस्बे में बेच रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर न्यायालय भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

