G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के ज्वालागंज बस स्टॉप के समीप अज्ञात वाहन पैदल जा रहे राहगीर को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे राहगीर रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के सेलावन पूर्वी मोहल्ला निवासी स्वर्गीय राम प्रसाद विश्वकर्मा का 60 वर्षीय पुत्र राम बिहारी विश्वकर्मा किसी काम से शहर आया था।

जब वह ज्वालागंज बस स्टॉप के समीप पैदल जा रहा था। तभी अज्ञात वाहन उसको टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे राम बिहारी रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानियों ने घायल अवस्था मे उसको ई रिक्शा पर सवार कर इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share