Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र के विजईपुर गांव अपनी रिश्तेदारी में आया था। युवक किसी काम से छत पर गया था तभी उसका बैलेंस बिगड़ा और वह छत से नीचे गिरकर घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार बांदा जनपद के मर्का थाना क्षेत्र के गोडा गांव निवासी कामता प्रसाद का 35 वर्षीय पुत्र अनिल कुमार किशनपुर थाना क्षेत्र के विजईपुर गांव अपनी रिश्तेदारी में आया था।

किसी काम से वह छत पर गया था तभी उसका बैलेंस बिगड़ा और वह छत से नीचे गिरकर घायल हो गया। हादसे की जानकारी उसके रिश्तेदारों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए हरदो सीएचसी लेकर पहुंचे।

जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस के ईएमटी दिनेश कुमार व पायलेट उपेंद्र के साथ जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By