G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के कल्यानपुर थानां क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर चौडगरा के समीप अनियंत्रित बाइक सवार गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार हुसैनगंज थानां क्षेत्र के हड़िया सलेमाबाद निवासी हरि लाल का 30 वर्षीय पुत्र ललित कुमार बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था।

जब उसकी बाइक कल्यानपुर थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर चौडगरा के समीप पहुंची तभी उसकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। जिससे बाइक चालक ललित गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए गोपालगंज सीएचसी पहुंचाया गया।

जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share