G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधा नगर थाना क्षेत्र के बक्शपुर गांव के समीप से गुजरी रेलवे लाइन को पार करते समय ट्रेन की चपेट में आकर बृद्ध की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बक्शपुर गांव निवासी स्वर्गीय शिव नारायन का 60 वर्षीय पुत्र धर्मपाल गांव के समीप से गुजरी रेलवे लाइन पार कर रहा था।

तभी ट्रेन की चपेट में आकर उसकी मौके पर दर्दनाक मौत हो गई।हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो घर में कोहराम मच गया। वही घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share